
खबर शेयर करें
ओलंपिक डे के अवसर पर नेशनल स्पोर्ट्स चेम्पियनशिप का भव्य आयोजन रायपुर में 20 से 21 जून तक
नेशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशीप
*विभिन्न खेलों का सजेगा महाकुंंभ

*रायपुर-इंटरनेशनल ओलंपिक दिवस के अवसर पर पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट ग्राउंड रायपुर छत्तीसगढ़ में आगामी 20 एवं 21 जून 2026 को नेशनल स्पोर्ट्स चेम्पियनशिप का भव्य आयोजन स्पोर्ट्स डेव्हलपमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया राज्य इकाई रायपुर छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में हर्षोल्लास महौल में किया जाएगा, चेम्पियनशिप के प्रथम दिवस 20 जून शनिवार को सुबह 8 बजे से आउटडोर खेलों में एथलेटिक्स, बॉलीबाल, फुटबॉल, क्रिकेट,बैडमिंटन, खो-खो,कबड्डी, सहित कई खेलों का आयोजन तथा द्वितीय दिवस 21 जून रविवार को सुबह 7 बजे से योगा, कराटे,जुडो, बॉक्सिंग, किकबॉक्सिंग,मिक्सबॉक्सिंग, कुंग-फू, ताइक्वांडो,कुश्ती,शतरंज, कलारिपयट्टू के दिलचस्प मुकाबले होंगे, चेम्पियनशिप अंडर 14,17,19 एवं ओपन वर्ग के अलग अलग आयु एवं वजन समुहों में सम्पन्न कराई जाएगी, उक्त चेम्पियनशिप में दिल्ली, हरियाणा, बिहार, उत्तरप्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओड़िसा, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, गुजरात,राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं मेजबान छत्तीसगढ़ सहित लगभग 15 राज्यों से 600 महिला/पुरूष खिलाड़ी,ऑफिसियल, जज, कोच, मैनेजर सम्मिलित होंगे, व्यक्तिगत खेलों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान अर्जित करने वाले खिलाड़ियों को मैडल एवं सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा, इसी तरह टीम गेम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान अर्जित करने वाली टीमों को आकर्षक टीम ट्रॉफी, एवं मैडल, व सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा, इसी तरह सभी कोच एवं ऑफिसियल को स्पेशल मुव्हमेंटो एवं सर्टिफिकेट से सम्मानित किए जाएंगे, आयोजन को भव्य एवं गरिमापूर्ण बनाने के लिए स्वल्पाहार, भोजन, प्राथमिक चिकित्सा, सहित प्रदेश के जनप्रतिनिधियों और मीडिया का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा,चेम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन इंटरनेशनल प्रोफेशनल स्पोर्ट्स चेम्पियनशिप दिसंबर 2026 श्री लंका के लिए किया जाएगा, उक्ताशय की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रमुख अरुण कश्यप ने दिए*




