
खबर शेयर करें
तारुण्य वार्ता एवं पीरियड्स पर खुलकर अभियान का शुभारंभ
*मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण लेने राज्य के सभी जिलों से एडल्ट लीडर्स का हुए शामिल*
बिलासपुर - मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के अंतर्गत “तारुण्य वार्ता एवं पीरियड्स पर खुलकर” अभियान के साथ ही दो दिवसीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।यूनिसेफ और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में इसका आयोजन श्री बालाजी विद्या मंदिर देवेंद्र नगर, रायपुर में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा के निर्देशन में 11 से 12 मई 2026 तक होगा। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण प्राप्त करने राज्य के सभी जिलों से तीन-तीन संस्था से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला संगठन आयुक्त एवं लीडर्स जुटे हैं।
कार्यकम में जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट विजय कुमार टांडे, डॉ पूनम सिंह, व्याख्याता एवं जिला संगठन आयुक्त (गाइड), गाइडर- श्रीमती रश्मि तिवारी एवं श्रीमती मिंदू सांडे सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि की आसंदी से छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि मासिक धर्म पर चुप्पी नहीं, जागरूकता और संवाद की आवश्यकता है। हर बेटी को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक माहवारी प्रबंधन का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने यूनिसेफ और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा प्रारंभ किए गए अभियान की प्रशंसा की।




