
खबर शेयर करें
कोनी बिरकोना मार्ग पर स्ट्रीट लाइट, अशोकनगर रोड सहित विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
ज्ञापन
कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने सहयोगियों सहित किया निगम आयुक्त से भेंट, कोनी बिरकोना मार्ग पर स्ट्रीट लाइट, अशोकनगर रोड सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिए बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चन्द्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, मार्गदर्शक- जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक- 3, ने आज बिलासपुर नगर पालिका निगम के आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे (IAS) से अपने सहयोगियों सहित भेंट कर, कोनी से बिरकोना रमतला मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगवाने, अशोक नगर निर्माणiधीन सड़क के कार्य शीघ्र पूर्ण करने, एवं सड़क पूर्ण होने तक विभिन्न स्थान पर जर्जर सड़क को मरम्मत कराने, पेयजल संबंधी एवं वार्ड क्रमांक 68 के स्वामी रामकृष्ण परमहंस नगर के अंतर्गत बड़ी कोनी में आंगनबाड़ी के पास पचरी निर्माण एवं रेटिंनिंग वॉल सहित वीभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा, इस अवसर पर श्री त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि कोनी बिरकोना, रमतला मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं घटित होती रहती है, एवं अंधेरे के लाभ उठाकर असामाजिक तत्व लूटपाट भी करते रहते हैं, स्ट्रीट लाइट होने से इन घटनाओं पर रोक लगेगी, साथ ही साथ उन्होंने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों के दर्जनों जन कल्याणकारी जनहित कार्यों के ज्ञापन निगम आयोग को सौपा, इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे ने जनहित के इन मांगों को प्राथमिकता देते हुए स्वीकृत कराकर पूर्ण कराने की बात कही है इस अवसर पर त्रिलोक श्रीवास के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पंडित महेश नारायण मिश्रा, किसान नेता पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू, मंगल बाजपेई राहुल गोरख मुकेश अग्रवाल कन्हैया दुबे मोहन जायसवाल रामेश्वर केसरी भी उपस्थित थे ।




