बिलासपुर -सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महा संगठन (भारत) का 6वाँ स्थापना दिवस लाल बहादुर शास्त्री स्कूल दीक्षित सभा भवन में भव्य आयोजित कर 25 अगस्त 2026 को मनाया गया आयोजन में विभिन्न पत्रकारों एवं समाजसेवियों और सुरक्षा प्रहरियों का सम्मान का आयोजन किया गया।
सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन एक राष्ट्रीय महासंगठन है जिसके संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद सागर जी है जिनका मुख्य उद्देश्य समाज कल्याण एवं जन कल्याण को लेकर है जिसका 6वां स्थापना दिवस छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जिले में लाल बहादुर शास्त्री स्कूल दीक्षित सभा भवन में महा संगठन के पदाधिकारी एवं अतिथियों द्वारा सरस्वती माता की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम में नेत्रहीन बच्चों ने अपनी मधुरस्वर से संगीत गायन प्रस्तुत कर सभी अतिथियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का मनमोह लिया।जिस कार्यक्रम की गरिमा बढ़ गई। कार्यक्रम के रूपरेखा में शुरुआत से अंत तक मंच संचालन मुख्य रूप से संतोष मिश्रा द्वारा किया गया जो साधना न्यूज़ से हैं जिन्होंने अतिथियों एवं दर्शकों के बीच एक अच्छा सामंजस्य बनाए रखा।
कार्यक्रम के अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने छत्तीसगढ़ी राजकीय भाषा में कहां की सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महा संगठन के मंच पर स्थापना दिवस की बधाई एवं अग्रिम भविष्य के शुभकामनाएं दी और स्थान सम्मान देने के लिए धन्यवाद कहा। अतिथि प्रवीण झा समाजसेवी उद्योगपति ने अपने उद्बोधन में मंच पर संबोधित करते हुए महा संगठन की स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि कार्यक्रम आयोजित कठिन कार्य होता है जो आयोजनकर्ता को पता होता है की कैसे होता है और पत्रकारों के विषय में उन्होंने कहा कि पत्रकार अपने जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं लेकिन आर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो उनकी आमदनी बहुत कम होती है ऐसे में वे पत्रकार समाज के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं ।

विशिष्ट अतिथि डॉक्टर शिल्पा डॉक्टर शिल्पा कौशिक वैज्ञानिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और आम जनता की आवाज को शासन प्रशासन तक पहुंचाने का काम करती है और सेतु का काम करती है।
अतिथि त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि मैं भी पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़ा हुआ था पत्रकारिता कार्य बहुत चुनौती पूर्ण कार्य है कलम की आवाज अगर बंद हो जाएगी तो समाज को आईना कौन दिखाएगा और अशुद्धियां कैसे सामने आएगी
सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन के स्थापना दिवस पर पत्रकारों, समाजसेवियों, सर्प मित्रों एवं अन्य विशिष्टजनों का सम्मान सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन के छठवें स्थापना दिवस का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय सचिव अरुण कश्यप जी ने कहा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं आए हुए गण मान्य नागरिक पत्रकारों समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया एवं स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।
प्रदेश अध्यक्ष सरोज सारथी जी ने कहा कि संगठन का 6वां स्थापना दिवस है जिसका शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्य को स्पष्ट किया जिसमें पत्रकार का सम्मान पत्रकार परिवार का कल्याण एवं समाज का सर्वहित और भविष्य के विभिन्न कार्यक्रमों की चर्चा की।
प्रदेश महासचिव नीरज साहू ने कहा कि संगठन में शक्ति है और संगठित लोग विभिन्न बड़े आयामो तक उसको ले जा सकते हैं समाज एवं जनकल्याण के लिए विभिन्न कार्य किया जा सकेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर साहू जी ने मंच का संचालन कर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तमाम राज्यों एवं जिलों से आए हुए लोगों का सम्मान किया।
सर्वहित करी पत्रकार परिवार महा संगठन के छठवें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी , समाजसेवी एवं उद्योगपति प्रवीण झा , अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास , कृषि वैज्ञानिक शिल्पा मोदी, लक्ष्मी कुमार गहवई वरिष्ठ कांग्रेस नेता,राष्ट्रीय सचिव अरुण कश्यप, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष सरोज सारथी, वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर साहू, प्रदेश महासचिव नीरज साहू प्रदेश उपाध्यक्ष सागर सोनी, मंच संचालनकर्ता संतोष मिश्रा, अजित नाविक प्रदेश अध्यक्ष ,शिव तिवारी, मनीष शर्मा, संजीव सिंग, नीरज शुक्ला,मनीष लाचारवार, प्रभातसोनछत्र, मोहन सिंह ठाकुर, आशीष शाह, लता गुप्ता,पूर्वी सोनी, राजीव यादव, वासिद अली, पुरुषोत्तम दुबे, गोलू कश्यप , गोविंद शर्मा,राकेश परिहार, अमित संतवानी,राकेश खरे,कमल दूसेजा, सजल मिश्रा, प्रकाश भैना ,रविकांत पांडे उमाकांत मिश्रा, राजेंद्र कश्यप, सुजीत चावला, ललित गोपाल, राजू राय, रजनी मानिकपुरी, प्रभात राय, अज्जू महाराज रायपुर, शेखर रंजन डे, मनीष बघेल, सुनैना सोनी,विजय लक्ष्मी चौहान, अनुराधा राव, दुर्गा प्रसाद साहू सेवानिवृत्ति गुरु घसीदास विश्वविद्यालय, किरण साहू, कलीम खान, गीता सोंचे,दिव्या दास, चंद्रदीप शर्मा अधिवक्ता, अनिल यादव, दिव्यांश सोनी, उपस्थित रहे।

बिलासपुर

बिलासपुर

बिलासपुर

बिलासपुर
27 अग॰ 2026

बिलासपुर
26 अग॰ 2026

बिलासपुर
26 अग॰ 2026

बिलासपुर
26 अग॰ 2026